नमाज और इस्लाम का उड़ाया मजाक तो ओलंपिक मेडलिस्ट प्लेयर पर लगा बैन
नई दिल्ली। ब्रिटेन जिमनास्ट और ओलंपिक मेडलिस्ट लुइस स्मिथ को इस्लाम का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया। उनपर दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आपको बता दें कि बीते महीने लुइस का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने दोस्त ल्यूक कार्सन के साथ नमाज पढ़ने के तरीके का मजाक उड़ा रहे थे। जब यह वीडियो मीडिया में आया तो उन्होंने माना कि ऐसा सोच-समझकर किया था। उन्होंंने अपने व्यवहार को गलत माना था।
लुइस ने ट्वीट कर लिखा था कि,'मैंने जो भी किया वह गलत था। मैंने गंभीर अपराध किया है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग एक दूरे का आदर करेंगे।' इस मामले में ल्यूक कार्सन को केवल चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
ब्रिटिश जिम्नास्टिक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव जेन एलन के मुताबिक, दोनों एथलीट अपने किए पर पछता रहे हैं। खेल भावना की रक्षा के लिए कार्रवाई की गई है। ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए कि इस घटना से सबक लेकर ये दोनों भविष्य में समाज के लिए कुछ बेहतर करेंगे।
देखिए क्या लिखा लुइस स्म्थि ने :
An apology from me pic.twitter.com/Fns7tsKD96
— Louis Smith MBE (@louissmith1989) October 9, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
