तो विराट कोहली की बढ़ी हुई दाढ़ी की वजह अनुष्का हैं, वाह भाई वाह...
मुंबई। बॉलीवुड से लेकर खेल के गलियारों में सबसे ज्यादा जिस हॉट कपल की बात होती है, वो है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। वैसे तो अपनी-अपनी फील्ड के ये दोनों महारथि पब्लिक प्लेस पर अपनी बातें शेयर नहीं करते हैं लेकिन पिछले काफी वक्त से दोनों सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
जिसका ताजा उदाहरण ये ट्वीट जो कि कोहली कर रहे थे और उस पर प्रतिक्रिया अनुष्का ने दे दी। दरअसल विराट ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसका कैप्शन दिया- माफ करना लड़को हार्दिक पांड्या, रॉयल नवघन और रोहित शर्मा लेकिन मैं अपनी दाढ़ी को फिलहाल काटने वाला नहीं हूं। मेकओवर ने काफी अच्छा काम किया है। जिस पर अनुष्का का हैरत अंगेज कमेंट आया, अभिनेत्री ने कमेंट किया कि तुम कर भी नहीं सकते।
कोहली की बढ़ी हुई दाढ़ी अनुष्का की वजह से है
जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि कोहली की बढ़ी हुई दाढ़ी अनुष्का की वजह से है और शायद वो उन्हें क्लीन शेव से ज्यादा दाढ़ी में अच्छे लगते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों कोहली अपने खेल की वजह से कम बल्कि अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी के कारण ज्यादा सुर्खियों में हैं।
ऋषि कपूर ने भी दाढ़ी को लेकर की थी टिप्पणी
हाल ही में फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने भी उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर बड़ी टिप्पणी की थी। उन्होंने उन लड़कों को निशाने पर लिया था, जो कोहली की तरह लुक रखे हुए हैं। अभिनेता ने ट्वीट किया था कि दाढ़ी रख लेने से कोई कोहली नहीं बन जाता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

