
वनडे नहीं टी20 सीरीज खेलेगा भारत
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम अगस्त में दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर सकती है लेकिन कोविड-19 के चलते पनपे हालात थोड़े सामान्य होने चाहिये।
रिपोर्ट के अनुसार इस दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा जिसकी शुरुआत अगस्त में होगी। इसके साथ ही भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये जिम्बाब्वे का दौरा भी करेगा।

इस कारण बीसीसीआई कर रहा सीएसए की मदद
मिरर में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इस दौरे के जरिये क्रिकेट साउथ अफ्रीका को आर्थिक संकट से उबरने में मदद करना चाहती है और उनके घाटे को कम कर पुनर्जीवित करना चाहती है। सीरीज को लेकर एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि चर्चा जारी है लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं कुछ इसी तरह की प्रक्रिया क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मीडिया सेल ने भी दी है। इसके अनुसार दोनों बोर्ड इस सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

दोनों बोर्ड के बीच सीरीज पर बात जारी
सीएसए के एक प्रवक्ता ने कहा, 'मुझे यकीन है कि दोनों बोर्डों की संचालन टीमों में बातचीत हो रही है। हालांकि फिलहाल कुछ भी कहना थोड़ा जल्दबाजी होगा, क्योंकि सभी परिस्थितियों पर गौर किया जा रहा है।'
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से विश्व क्रिकेट थम सा गया है। वर्तमान में क्रिकेट से जुड़ी कोई सीरीज नहीं हो रही है। इनदिनों भारत में लॉकडाउन भी चल रहा है। दरअसल, कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। सभी क्रिकेटर्स इनदिनों अपने परिवार के साथ घर पर बंद है। कई क्रिकेटर्स इनदिनों सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा समय दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
