जब विंडीज के ड्रेसिंग रूम में 'यूनिवर्स बॉस' से मिलने पहुंची पॉप स्टार रिहाना, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में स्टेडियम की शोभा बढ़ाने वाली कुछ बड़ी हस्तियां देखी गई हैं। इंग्लैंड के फुटबॉल कोच गेरेथ साउथगेट, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, दक्षिण सुपरस्टार महेश बाबू जैसे अन्य लोगों को मैचों के दौरान देखा गया है, लेकिन सोमवार को जब पॉप क्वीन रिहाना को वेस्टइंडीज का स्पोर्ट करते हुए देखा गया तो दर्शकों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। रिहाना विंडी को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में सपोर्ट करती दिखीं। वहीं मैच के बाद रिहाना क्रिस गेल से भी मिलीं जिसका वीडियो भी सामने आया है।
क्रिकेट वर्ल्ड कप के ट्विटर हैंडल ने वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में यूनिवर्स बॉस से मिलने वाली पॉप क्वीन का एक वीडियो पोस्ट किया गया। क्रिस गेल ने रिहाना के साथ तस्वीरों के लिए पोज दिया और पॉप स्टार को एक हस्ताक्षरित बैट देते हुए भी देखा गया। रिहाना सफेद कपड़े पहने हुए नजर आईं। वहीं दर्शकों के बीच अपनी हाॅट अदाएं दिखाती भी दिखीं। रिहाना की पसंदीदा टीम वेस्टइंडीज इस विश्व कप में फ्लाॅप नजर आई है। 31 साल की रिहाना को पिछले महीने फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार का नाम दिया था।
When @rihanna met the Universe Boss 🎤 🌎#CWC19 | #MenInMaroon pic.twitter.com/a5lt6fVIFx
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 1, 2019
वेस्टइंडीज अभी तक खेले 8 मैचों में 6 मैच हार चुका है। रोमांचक मैच में श्रीलंका ने 23 रनों से वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि श्रीलंका भी इस जीत के साथ सेमीफाइनल में नहीं जा सका। वेस्टइंडीज के साथ-साथ वह भी सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर है। सोमवार को हुए मैच में श्रीलंका टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 338 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज टीम पूरी तरह फ्लॉप रही। हालांकि उसके बल्लेबाज निकोलस पूरन ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
