करवाचौथ की वजह से बदलनी पड़ी भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच की तारीख
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान पर 19 अक्टूबर को प्रस्तावित तीसरा क्रिकेट वनडे मैच अब 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
हार्दिक पटेल हुए EXPOSE, मांगे 30 लाख रुपये, स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते चचेरा भाई कैद
यह है तारीख बदलने की वजह
यह तारीख बीसीसीआई ने करवाचौथ को ध्यान में रखते हुए बदली है। इस बदलाव की डीडीसीए उपाध्यक्ष सीके खन्ना और बीसीसीआई के सीनियर आॅफिसर ने पुष्टि की है।
सीके खन्ना ने बताया कि बीसीसीआई ने इस मैच की तारीख में बदलाव करने के आग्रह को मान लिया है और हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।
बाहुबली भैंसा : 1500 किलो वज़न, 11 लाख कीमत और तगड़ी है डाइट, लोग ले रहे हैं सेल्फी
बीसीसीआई को लिखा था पत्र
डीडीसीए ने बीसीसीआई को करवाचौथ के मद्देनजर पत्र लिखकर तारीख बदलाव की मांग की थी। उसमें लिखा था कि उत्तर भारत में मनाए जाने वाले इस त्योहार की वजह से व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में बीसीसीआई को अवगत कराया।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से होगी चर्चा
हालांकि, बीसीसीआई इसकी पुष्टि तभी करेगा जब वह न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से इस बारे में चर्चा कर लेगा। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के मध्य इस महीने से तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच की सीरीज़ खेली जानी है। 16 से 18 सितंबर तक न्यूजीलैंड की टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिनों का अभ्यास मैच खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
