इरफान एक बेहतरीन आल राउंडरः स्टीव वॉ
पर्थ, 19 जनवरीः आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि तीसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाला इरफान पठान एक बेहतरीन आल राउंडर के रूप में उभर सकता है.पठान बतौर रात्रिप्रहरी के रूप में खेलने आये थे. इसके बाद वह मुश्किल समय में क्रीज पर टिके रहे और इस दौरान उन्हें ब्रेट ली के दो बांउसर भी लगे, लेकिन पठान की महत्वपूर्ण 46 रन की पारी टीम के काफी काम आयी.
वॉ ने पठान के प्रदर्शन से प्रभावित होकर कहा इरफान पठान में टेस्ट मैचों के लिये एक बेहतरीन ऑल राउंडर बनने की क्षमता है. वॉ ने "द डेली टेलीग्रार्फं" में अपने कालम में लिखा पहले सत्र में उसने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे इसकी पुष्टि होती है.
उन्होंने पठान के टीम से बाहर लिये जाने पर ही हैरानी जतायी और कहा जब चार साल पहले मैंने उसे देखा था तब मैं उसके गेंद को दोनों तरीके से स्विंग करने की कला से रोमांचित हो गया था. खराब फार्म के कारण उनका टीम से बाहर किया जाना हैरानी भरा है.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications