अनुराग ठाकुर की बायोग्राफी: खून में राजनीति, दिल में क्रिकेट जानें कैसी है इनकी लाइफ

नयी दिल्ली। बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। 41 साल के अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनें हैं। बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने अपने करियर की शुरूआत राजनीति से की, लेकिन क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी बपचन से ही थी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर का जन्‍म 24 अक्‍टूबर 1974 को हिमाचल के हमीरपुर में हुआ था।

राजनीतिक जीवन

अनुराग ने बचपन से ही राजनीति को करीब से देखा हैं। ऐसे मे उनका सफल राजनेता बनना तय था। तीन बार से वो हिमाचल के हमीरपर से सांसद रहे हैं। अनुराग ठाकुर अपने तेज-तर्रार स्वभाव और युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। उन्हें अपने इसी स्वभाव का फायदा मिला और वो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के काफी करीब आ गए। अनुराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर उनके 4.94 लाख फॉलोअर्स हैं। संसद और या पार्टी मीटिंग अनुराग अपनी बात बेबाकी से रखते हैं।

क्रिकेट और राजनीति का मेल

अनुराग का खेलों के प्रति हमेशा से झुकाव रहा है। क्रिकेट के अलावा वो हॉकी, राइफल में भी रुचि रखते हैं। अनुराग अपनी कॉलेज टीम के स्टार क्रिकेटर रह चुके हैं। क्रिकेट प्रेमी अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनें हैं। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद संभाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सेक्रेटरी होते हुए भी अनुराग की लोकसभा में उपस्थिति 90 फीसदी दर्ज की गई थी। Must Watch: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का शादी वाला डांस

सिर्फ 1 फर्स्ट क्लास क्रिकेट

हिमाचल क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष रहते अनुराग ठाकुर ने सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच भी खेला। उन्होंने इस मैच में खुद ही कप्तानी भी की थी। इस मैच में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 7 गेंद का सामना क्या, लेकिन रन नहीं बना पाएं, हलांकि उन्होंने दो विकेट जरूर लिए।

पारिवारिक जीवन

अनुराग ने 27 नवंबर 2002 हिमाचल प्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी शेफाली से शादी की। अनुराग के दो बेटे हैं। अनुराग अपनी मां को बहुत मानते हैं। अपनी मां के कहने पर ही वो अपनी उंगलियों में अलग-अलग रत्नों की अंगुठियां पहनते हैं।

विवादों से नाता

अनुराग का नाम कई बार विवादों से जुड़े रहे हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन के साथ उनका मतभेद काफी चर्चा में रहा था। वहीं बुकीज विवाद में नाम आने से उनकी खूब किरकिरी हुई थी। बुकी करण गिलहोत्रा से मुलाकात के मामले में आईसीसी ने उनसे पूछताछ की थी।

Story first published: Sunday, May 22, 2016, 12:28 [IST]
Other articles published on May 22, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+