नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। हेड कोच के लिए जारी एडवर्टाइजमेंट में बोर्ड ऐसी शर्तें रखी हैं, जिसके बाद किसी विदेशी का टीम इंडिया का कोच बन पाना मुश्किल है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए 9 शर्तें रखी है। अनुराग ठाकुर: खून में राजनीति, दिल में क्रिकेट जानें कैसी है इनकी लाइफ
इन शर्तों में जो सबसे अहम शर्त हैं वो ये कि कोच के पद के लिए आवेदन करने वालों को हिंदी आनी चाहिए। बीसीसीआई ने 10 जून तक आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर ने 22 मई को एलान किया था कि बोर्ड इस पोस्ट के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी करेगा। इसके बाद बीसीसीआई ने बुधवार को ऐड जारी किया।