Champions Trophy: हार्दिक पांड्या की सफलता के पीछे है ये बड़ी 'दीवार'
चैंपियंस ट्रॉफी को डिफेंड करने इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम में युवा और अनुभवी बल्लेबाजों का गजब का मिक्सर है। इन्हीं युवाओं में से एक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इतने कम समय में भारतीय टीम में जगह बनाना और फिर मिनी वर्ल्डकप के नाम से मशहूर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की तरफ से चुना जाना हार्दिक पांड्या के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। हालांकि हार्डिक पंड्या ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी सफलता का श्रेय राहुल द्रविड़ को दिया। भारत की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ हार्दिक पांड्या की सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं।
ढाई महीनों में बनाई राष्ट्रीय टीम में जगहः पांड्या
भारत के आलराउंडर हार्दीप पंड्या ने हाल के दिनों में कुछ शानदार क्रिकेट खेला है। मुंबई के लिए आईपीएल खेलने वाले हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन पिछले सीजन में खराब रहा था। जिसके बाद पांड्या भारतीय नेशनल टीम में जगह पाने में नाकाम रहे थे। हालांकि पांड्या को बाद में इंडिया ए टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला। गौरतलब है कि इंडिया ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। पांड्या ने कहा- जब मुझे कॉल आया तब मैं बहुत एक्साइटेड था। मुझे लगा कि भगवान मुझसे कुछ अच्छा करवाना चाहता है। चलो इस दौरे में शानदार परफॉर्मेंस करते हैं और यह मेरे लिए काम कर गया। इंडिया ए टीम में मेरे अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे ढाई महीनों में नेशनल टीम में जगह मिल गई। जबकि लोगों ने कहा था कि कम से कम 2 साल लगेंगे। इसके लिए मैं राहुल सर बहुत आभारी रहूंगा। उन्होंने आउट ऑफ द वे जाकर मेरी मदद की।" आपको बता दें कि 1 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के साथ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
