For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए, अब होम आइसोलेशन में रहेंगे

नई दिल्लीः बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। गांगुली को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गांगुली का आरटी-पीसीआर टेस्ट इसी सप्ताह पॉजिटिव आया था।

गांगुली की तबीयत बिगड़ी नहीं थी लेकिन उनकी हेल्थ हिस्ट्री को देखते हुए सावधानी के तरत अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी गई थी।

हॉस्पिटल में भर्ती होने के दूसरे दिन भारत के पूर्व कप्तान की हालत स्थिर थी और रूम एयर पर भी उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 99 प्रतिशत आ रहा था। 49 साल के गांगुली का इस दौरान मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कोकटेल थेरेपी के जरिए इलाज चला।

गांगुली को कोविड का टीका दोनों बार लगाया गया है, लेकिन वह बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में काफी यात्रा कर रहे हैं। उन्हें इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब कुछ दिल संबंधी समस्याओं के बाद इमरजेंसी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

गांगुली घर पर मेडिकल बोर्ड की निगरानी में रहेंगे और आइसोलेशन में रहेंगे।

इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि वह भारत के टेस्ट जीतने से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। और दक्षिण अफ्रीका को अगर भारतीय टीम को हराना है तो उनको अपना बेस्ट गेम आगे रखना होगा।

गांगुली ने ट्विटर पर लिखा था, भारत की महान जीत, रिजल्ट से हैरान नहीं हूं...उनको इस सीरीज में हराना मुश्किल होगा...दक्षिण अफ्रीका को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा...नए साल का आनंद लें।

भारत ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर 113 रनों की व्यापक जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली। यह सेंचुरियन में भारत की पहली टेस्ट जीत भी थी, जिसे काफी हद तक दक्षिण अफ्रीका के लिए एक किला माना जाता है।

Story first published: Friday, December 31, 2021, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+