Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिलहाल भूल जाइए कि कोई मैच होगा, BCCI अध्यक्ष साैरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। आखिरकार जो फैसला लेना सबसे अहम था वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल(बोर्ड) बीसीसीआई ले चुका है। कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी पर लगाम लगाने के लिए देश में 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया गया है। अब इसके कारण सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए। वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया। हालांकि बीच में खबरें आईं कि टूर्नामेंट कम मैचों के साथ सितंबर-अक्तूबर में करवाया जा सकता है। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने साफ कह दिया है कि फिलहाल ये भूल जाएं कि भारत में कोई क्रिकेट मैच होगा।

ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि जर्मनी में मई की शुरूआत में खाली स्टेडियम में यानि दर्शकों के बिना फुटबॉल सीजन की शुरूआत हो सकती है। इस बीच गांगुली ने साफ कहा कि वो लोगों के हित में फैसला लेते हुए फिलहाल भारत में कोई मैच ना होने का विचार बना चुके हैं। गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''भारत और जर्मनी की सामाजिक वास्तविकता अलग है, भारत में निकट भविष्य में कोई क्रिकेट नहीं होगा। इसमें बहुत ज्यादा अगर-मगर शामिल हैं. सबसे जरूरी बात, मैं उस खेल के आयोजन में यकीन नहीं रखता जिसमें लोगों का जीवन खतरे में पड़े।''

सौरव गांगुली के इस बयान से उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि आने वाले कुछ दिनों में आईपीएल की शुरूआत हो सकती है। बता दें कि आईपीएल 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के देखते हुए इसे फिलहाल टाल दिया गया है। भारत में करीब 20 हजार लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं जिसमें 600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। बात अगर जर्मनी की करें तो यहां पर 1,48,453 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है जबकि 5,086 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है। बावजूद इसके जर्मनी खाली स्टेडियम में मुकाबले करवाने की सोच रहा है।

Story first published: Wednesday, April 22, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+