For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के रिटायरमेंट पर सौरभ दादा बोले-यह एक युग का अंत है

नई दिल्ली। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है। धोनी के कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी के संन्यास पर बीसीसीआई चीफ औऱ पूर्व क्रिकेट सौरभ गांगुली ने कहा कि, यह एक युग का अंत है। धोनी न केवल भारत बल्कि विश्व के लिए अद्भुत खिलाड़ रहे हैं। उनकी लीडरशिप क्वालिटी का कोई सानी नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बीसीसीआई चीफ औऱ पूर्व क्रिकेट सौरभ गांगुली ने कहा कि, यह एक युग का अंत है। धोनी न केवल भारत बल्कि विश्व के लिए अद्भुत खिलाड़ रहे हैं। उनकी कठिन मैंचों में लीडरशिप क्वालिटी का कोई सानी नहीं है। खासकर छोटे प्रारुप में। गांगुली ने कहा कि, शुरुआती दिनों में वनडे में उनकी बैटिंग ने उन्हें स्थापित किया। उनकी स्वभाव और अलौकिक प्रतिभा को दुनिया ने नोटिस किया।

सौरभ गांगुली ने कहा कि, हर अच्छी चीज का अंत होता है और यह पूरी तरह से शानदार रहा है। उन्होंने देश में विकेटकीपरों के लिए एक पैरामीटर सेट किया। एक उत्कृष्ट कैरियर को वह मैदान पर बिना किसी पछतावे के साथ खत्म करेंगे। मैं उन्हें जीवन में शुभकामनाएं देता हूं। वहीं बीसीसीआई ने धोनी के रियरमेंट के प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 2004 में अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले रांची के लड़के ने अपने शांत प्रदर्शन, खेल और तेज नेतृत्व गुणों के साथ भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, हर क्रिकेटर को एक दिन अपने सफर का अंत करना होता है। लेकिन जब आप किसी को बेहद करीब से जानते हों और वह ये फैसला लेता है तो आप बहुत ज्यादा इमोशनल महसूस करते हैं। आपने देश के लिए जो किया है वो हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।

Story first published: Saturday, August 15, 2020, 22:00 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+