विजय शंकर को लेकर इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने रवि शास्त्री और कोहली से की खास अपील
नई दिल्ली। निदहास ट्रॉफी के बाद एक बार फिर विजय शंकर के ऊपर लचर बल्लेबाज होने का तमगा लगाया जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ निदहास ट्रॉफी के फाइनल मैच में शंकर ने हद दर्ज की लचरता का परिचय वास्तव में दिया था। उस मैच में दिनेश कार्तिक ने असाधारण बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिलाई थी लेकिन आज विडंबना देखिए वही दिनेश कार्तिक विश्व कप की बेंच पर बाहर बैठे हैं और शंकर बहुचर्चित नंबर चार स्थान पर बल्लेबाजी के लिए कोहली की पहली पसंद बन गए हैं।
शंकर ने निदहास ट्रॉफी के बाद से अपने खेल में काफी सुधार किया है और वे आज के समय में कही ज्यादा परिपक्व बल्लेबाज बन चुके हैं। लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर एक बार फिर से उनकी बल्लेबाजी सीमाओं का पता लग रहा है। शंकर टीम के लिए जरूरी रन गति के हिसाब से बल्लेबाजी करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि शायद टीम प्रबंधन शंकर को एक और मौका दे सकता है या फिर उनकी जगह पर पंत या कार्तिक में से किसी को खिला सकता है।
लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन की राय इससे बिल्कुल उलट है। पीटरसन ने भारत और इंग्लैंड के बीच मैच से पहले विराट कोहली और रवि शास्त्री से बाकायदा गुजारिश ही कर डाली है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विजय शंकर को जरूर खिलाया जाए। यहीं नहीं उन्होंने शंकर को अकेले दम पर मैच जिताना वाला खिलाड़ी बताते हुए यह भी कहा- वह आपको कल (इंग्लैंड के खिलाफ) के मैच में जिता सकते हैं।
पीटरसन यहीं नहीं रुके, उन्होंने पंत के बारे में कोहली को यह सलाह दी- 'पंत के बारे में तो सोचों ही मत। उसको अभी आपकी विश्व कप टीम में खेलने के लिए ही तीन हफ्ते की तैयारी का समय चाहिए।' बहरहाल पीटरसन के इस ट्वीट के मायने समझना इतना आसान भी नहीं है क्योंकि पीटरसन खुद इंग्लैंड के खिलाड़ी रहे हैं और वे टीम इंडिया को कल के मैच में विजय शंकर के रूप में जीत का नुस्खा बता रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

