For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC-BCCI विवाद बढ़ा, BCC ने ठुकराया 10 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव

ICC और BCC के बीच राजस्व को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी द्वारा 10 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव ठुकरा दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने आईसीसी का अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव ठुकरा दिया। दरअसल मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए चयन होना था लेकिन मौजूदा विवाद का कोई हल निकलते न देख फिलहाल बीसीसीआई ने टीम की घोषणा नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई में मौजूद बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने कहा है कि, आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर ने नये वित्तीय मॉडल में 10 करोड़ डालर अतिरिक्त देने की पेशकश की थी। उन्होंने हमें समय सीमा भी दी है लेकिन हम इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने जा रहे।

ICC से 57 करोड़ डॉलर लेती हैै BCCI
खबरों के मुताबिक आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर और बीसीसीआई के बीच आपसी विश्वास नहीं है। बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि 10 करोड़ अतिरिक्त डॉलर का प्रस्ताव शशांक मनोहर ने रखा है। वह चेयरामैन है लेकिन वह तय नहीं कर सकते कि किसको क्या मिलना चाहिये। सूत्रों के मुताबिक यह सदस्य तय करते हैं कि किसे कितना मिलना चाहिए। इसके लिए बीसीसीआई सभी देशों के साथ फार्मूले पर काम कर रही है। गौरतलब है कि आईसीसी और बीसीसीआई के बीच राजस्व को लेकर विवाद छिड़ा है। खबरों के मुताबिक आईसीसी राजस्व में भारत यानी बीसीआई का हिस्सा कम करना चाहती है। आपको बता दें कि मौजूदा राजस्व वितरण माडल में बीसीसीआई को आईसीसी से 57 करोड़ 90 लाख डालर मिलते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+