फिर टूटा दिल, नहीं मिली बीवी-प्रेमिकाओं को साथ रहने की परमिशन

मुंबई। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों की उस मांग को ठुकरा दिया है जिसमें खिलाड़ियों ने उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को वर्ल्ड कप के दौरान होटेल में साथ रुकने की इजाजत मांगी थी। पाकिस्तान पर जीत से उत्साहित टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से इस बात की इजाजत मांगी थी कि उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को उनके साथ होटेल में रुकने की इजाजत दी जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का आग्रह यह कहते हुए ठुकरा दिया कि पहले टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच कर दिखाए उसके बाद ही उनके इस आग्रह पर विचार किया जाएगा। हालांकि अगर खिलाड़ियों की बीवीयां या प्रेमिकाएं विश्वकप का मैच देखना चाहती हैं तो देख सकती हैं लेकिन वो खिलाड़ियों के साथ होटल में रूक नहीं सकती हैं। बीसीसीआई ने कहा कि हमें इस बात पर एतराज नहीं है लेकिन हम नहीं चाहते कि खिलाड़ियों का ध्यान भटके।

मालूम हो कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों का हवाला देते हुए कहा था कि उन्हें यह सुविधा मिली हुई है तो हमें क्यों नहीं लेकिन बीसीसीआई ने उनकी एक नहीं सुनी। गौरतलब है कि भारत का अगला मैच रविवार को दक्षिण अफ्रिका से ही है। बीसीसीआई ने विश्वकप शुरू होने से पहले ही यह नियम लागू किया था लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस मांग को उठाया था।

Story first published: Thursday, February 19, 2015, 16:03 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+