For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने बताया कब से शुरु होगा घरेलू क्रिकेट, नहीं होगा विजय हजारे, रणजी के बदले नियम

नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से शनिवार को आयोजित की गई वर्चुअल मीटिंग में दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन को शुरु करने और रणजी ट्रॉफी से जुड़े कई मुद्दों पर अहम फैसले लिये गये। इस मीटिंग में भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन पर बड़ा फैसला लेते हुए इस साल एक भी मैच नहीं कराने का फैसला लिया है और साफ किया है कि इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2021 से की जायेगी।

और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके की इन 3 गलतियों के चलते धवन ने जड़ा शतक, नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

मीटिंग के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में घरेलू सीजन की शुरुआत के अलावा, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज की मेजबानी को लेकर भी चर्चा हुई।

और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके की इन 3 गलतियों के चलते धवन ने जड़ा शतक, नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

सभी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करायेगी बीसीसीआई

सभी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करायेगी बीसीसीआई

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में फैली महामारी कोराना वायरस के चलते घरेलू क्रिकेट ठप्पा पड़ा हुआ है। वहीं बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई इस साल घरेलू क्रिकेट की बड़ी चैम्पियनशिप विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन नहीं करायेगी।

बैठक के बाद भारतीय अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा,'हमने मीटिंग के दौरान घरेलू क्रिकेट को शुरू करने को लेकर काफी चर्चा की और उसके बाद हमने फैसला किया है कि हम इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2021 से करेंगे। हम खिलाड़ियों के अभ्यास को देखते हुए सभी टूर्नामेंटों का आयोजन नहीं कर सकते, हमारे लिये सभी टूर्नामेंटों का आयोजन करा पानी संभव नहीं है। हालांकि हम रणजी ट्रॉफी के पूरे सीजन का आयोजन करवायेंगे।'

4 सेंटर पर कराये जायेंगे रणजी ट्रॉफी के मैच

4 सेंटर पर कराये जायेंगे रणजी ट्रॉफी के मैच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों की यात्रा को कम करने के लिये रणजी ट्रॉफी का आयोजन 4 सेंटर पर करवाया जायेगा, जिन्हें 4 ग्रुप ए, बी, सी और प्लेट में बांटा जायेगा। इसका मतलब है कि एक ग्रुप में आयोजित किये जाने वाले सारे मैच एक ही सेंटर पर कराये जायेंगे।

इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि अकेले पुडुचेरी में 6 मैदान हैं जहां पर प्लेट ग्रुप के सारे मैच खेले जा सकते हैं। ऐसा करने के पीछे हमेशा एक ही उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को कम से कम ट्रैवल करना पड़ा।

इंग्लैंड सीरीज को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड सीरीज को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

इसके साथ ही सौरव गांगुली ने इस साल कोरोना वायरस के चलते टाली गई इंग्लैंड सीरीज को लेकर कहा कि इस टूर्नामेंट के लिये हमारे पास 3-4 महीने का समय है, हम कोरोना की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं, इसको लेकर हम अभी फैसला नहीं कर सकते। हम हालात को देखकर इस पर फैसला करेंगे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, इस बात की संभावना है कि अगर इंग्लैंड सीरीज भारत में होती है, तो टी20 और वनडे सीरीज के सारे मैच एक ही मैदान पर करवाए जा सकते हैं। जबकि टेस्ट मैचों को दो स्थानों पर करवाया जा सकता है।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 2:32 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+