For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत संभला, दो विकेट पर 190

By Super

गंभीर ने 80 रनों की शानदार पारी खेली.

दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय बल्लेबाज़ कुछ दमखम दिखाते नज़र आए लेकिन अभी उन्हें लंबी दूरी तय करनी है.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ़्रीका के विशालकाय 620 रनों के जवाब में भारत ने दो विकेट खोकर 190 रन बना लिए थे.

द्रविड़ 28 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं ईशांत सात रनों पर हैं.

ख़राब रोशनी के कारण खेल निर्धारित समय से पहले खत्म हो गया.

पहली पारी में मात्र पांच रन बनाकर पवेलियन लौट जानेवाले गौतम गंभीर ने 80 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन स्टेन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू में लपेटकर शतक बनाने से रोक दिया.

वहीं पहली पारी में शून्य पर आउट होनेवाले सहवाग ने भी 63 रनों की पारी खेली.

गंभीर और राहुल द्रविड़ की साझेदारी जमती नज़र आ रही थी जब दक्षिण अफ़्रीका ने गंभीर का विकेट झटका.

ईशांत शर्मा को नाइट वाचमैन के तौर पर भेजा गया.

इसके पहले दक्षिण अफ़्रीका ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 620 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

ज़ैक कालिस ने नाबाद दोहरा शतक लगाया और और जब डी विलियर्स 129 के निजी स्कोर पर आउट हो गए तो कप्तान ग्राहम स्मिथ ने पारी घोषित कर दी.

दक्षिण अफ़्रीका की ओर से हाशिम आमला ने भी शतक जड़ा और शानदार 140 रन बनाए.

भारत की पहली पारी मात्र 136 रनों पर सिमट गई थी और दक्षिण अफ़्रीका ने पहली पारी के आधार पर 484 रनों की बढ़त ले ली.

तीसरे दिन के खेल के बाद भारत 294 रन पीछे है और फ़ॉलो ऑन से बचने के लिए भारतीय टीम को अबी 94 रन और बनाने हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+