Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने एक भाई की जगह दूसरे भाई को कर लिया सेलेक्ट, फिर सुधारी गलती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गलती करते हुए राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को न्यू जीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में शामिल कर लिया। लेकिन बाद में उन्हें उनके चचेरे भाई राहुल से बदल दिया जो लेग स्पिनर हैं। दरअसल दीपक के टीम में शामिल होने पर जब सवाल उठने लगे थे तो पता चला की चयनकर्ता दीपक के चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर को चुनना चाहते थे, जो भारत के अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में दीपक का नाम शामिल था, जिस पर सवाल उठे थे क्योंकि टीम में जगह बनाने के लिए उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं था। बाद में पता चला कि चयनकर्ता राहुल को चुनना चाहते थे जो भारत के अंडर 19 खिलाड़ी हैं और हाल में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

हालांकि बीसीसीआई ने गलती स्वीकारते हुए बयान जारी किए। बीसीसीआई ने कहा, 'गलती से जिक्र किया गया था कि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की एकदिवसीय श्रृंखला से पूर्व इस टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में दीपक चाहर बोर्ड अध्यक्ष एकादश का प्रतिनिधित्व करेगा। बीसीसीआई ने सफाई देते हुए कहा कि अब राहुल चाहर उस टीम का हिस्सा होंगे जो मुंबई के सीसीआई में दो मैच खेलेगी।' आपको बता दें कि दीपक चाहर ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+