वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपः सेमीफाइनल में सायना की हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष
ग्लासगो। लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता भारत की साइना नेहवाल वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। सायना को सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद सायना दूसरे व तीसर सेट में हार गईं।
अब भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। वर्ल्ड रैंकिंग में 12वें नंबर पर काबिज नोजोमी ओकुहारा ने 16वीं वरीयता प्राप्त सायना को एक घंटे 13 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 12-21, 21-17, 21-10 से हराया।
आपको बता दें कि क्वॉर्टरफाइनल में सायना नेहवाल ने दुनिया की 31वें नंबर की खिलाड़ी गिलमोर को 21-19, 18-21, 21-15 से हराया था। अब भारतीय फैंस की उम्मीदें रियो ओलंपिक की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु पर टिक गई हैं। सिंधु भी सेमीफाइनल में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
