For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं पहन सकेगा सचिन वाली 10 नंबर की जर्सी, जानिए क्यों

By Mohit

नई दिल्लीः अब कोई भारतीय क्रिकेटर 10 नंबर की जर्सी नहीं पहन सकेगा। ये फैसला बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सहमति के बाद लिया है। बोर्ड का फैसला अनौपचारिक है। बता दें, बीसीसीआई ने ये फैसला पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सम्मान देने के लिए लिया है। सचिन वनडे में 10 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते थे।

सचिन पहनते थे 10 नंबर की जर्सी

सचिन पहनते थे 10 नंबर की जर्सी

बोर्ड चाहता है कि 10 नंबर की जर्सी सिर्फ भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए सम्मान का प्रतीक बना रहे। सचिन ने आखिरी बार साल मार्च 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, उसके बाद पांच सालों तक किसी ने इस नंबर की जर्सी का इस्तेमाल नहीं किया।

 शार्दुल ठाकुर ने भी पहनी थी 10 नंबर की जर्सी

शार्दुल ठाकुर ने भी पहनी थी 10 नंबर की जर्सी

इसी साल अगस्त के महीने में श्रीलंका के खिलाफ तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने उनका विरोध किया। ट्विटर पर शार्दुल को काफी ट्रोल किया और कहा गया कि वो सचिन बनने की कोशिश कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने लिया है फैसला

बीसीसीआई ने लिया है फैसला

किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए बीसीसीआई ने ये फैसला किया है, क्योंकि अगर जर्सी को लेकर कोई विवाद होता है तो क्रिकेटर के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ेगा। इन्हें सारे विवादों से बचने के लिए 10 नंबर की जर्सी को रिटायर किया गया है।

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में साल 2013 के बाद नहीं पहनी जाती 10 नंबर की जर्सी

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में साल 2013 के बाद नहीं पहनी जाती 10 नंबर की जर्सी

बीसीसीआई ने साफ किया है कि घरेलू मैचों में खिलाड़ियों को 10 नंबर की जर्सी पहनने की छूट दी गई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोई भी खिलाड़ी 10 नंबप की जर्सी में नहीं दिखेगा। सचिन के सम्मान में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी 2013 में सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद 10 नंबर की जर्सी को अपनी टीम से रिटायर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव में कांग्रेस का युवा चेहरा है ये 'मॉडल', लंदन में की है पढ़ाई

Story first published: Wednesday, November 29, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+