Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

119 साल पुरानी कार चलाते नजर आए सचिन, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों आईसीसी विश्व कप में कमेंटेटर के रूप में भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वह भारतीय टीम के मैचों के दाैरान अपनी बेबाक राय भी रख रहे हैं। सचिन कमेंट्री के साथ-साथ इंग्लैंड की ऐतिहासिक जगहों का भम्रण करने से भी नहीं चूक रहे। कारों के शाैकीन सचिन इंग्लैंड की सड़कों पर 119 साल पुरानी कार चलाते नजर आए जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

वीडियो में सचिन के साथ एक व्यक्ति भी नजर आ रहा है जो मास्टर ब्लास्टर को इस कार को ड्राइव करने के तरीके के बारे में समझा रहा है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं 119 साल पुरानी कार चला रहा हूं. इसके लिए रॉयल ऑटोमोबाइल क्लब के जेरेमी वॉन और मेरे प्रिय मित्र होरमेज़्ड सोराबजी को धन्यवाद. यह अनुभव हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा।' 1910 से पहले की कारों और आज की कारों में काफी अंतर है। डिजाइन और इंजीनियरिंग के मामले में ये विंटेज कार काफी अलग थी।

अगर बात करें इस 119 साल पुरानी कार की तो यह Daimler का साल 1900 का मॉडल है। इस कार में 1526-cc का ट्विन सिलिंडर एल्युमिनियम इंजन दिया गया है। कार में 4 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। कार की टॉप स्पीड 24mph यानी 38.62 किमी प्रति घंटा है। कार की एक और खास बात यह है कि इस कार में ड्यूल इग्निशन दिया गया है। इसका मतलब यह है कि कार में रेगुलर स्टार्ट टेक्नॉलजी के अलावा ओपन फ्लेम हीटेड हॉट ट्यूब्स भी दिए गए हैं। अगर स्पार्क इंजन फेल हो जाता है तो हॉट ट्यूब के इस्तेमाल से कार को स्टार्ट किया जा सकता है। ऐसी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में होती है।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 20:21 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+