MIvGL: मुंबई ने गुजरात को 6 विकेट से हराया
आईपीएल के दसवें सीजन का 16वां मैच गुजरात और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। जहां गुजरात को इस सीजन में अभी तक केवल एक ही जीत नसीब हुई है तो वहीं मुबंई 4 मैंचों में से तीन जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने पिछले मैच में जबरदस्त परफॉर्म किया है। मुंबई के लिए पांड्या ब्रदर्स जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं और पिछले मैच में पोलार्ड ने भी साबित कर दिया कि वो टीम को किसी भी संकट से उबार सकते हैं।
गुजरात लॉयन्स की बात करें तो पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले एंड्रू टाई की परफॉर्मेंस के बाद गुजरात के हौसले बुलंद हैं। बैटिंग में ब्रैंडन मैक्कुलम और ड्वेन स्मिथ का फॉर्म में लौटना भी गुजरात के लिए अच्छा संकेत है।
मैच फैक्ट और इतिहासः-
-आईपीएल सीजन 9 में गुजरात और मुंबई के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में गुजरात को जीत मिली है।
-गुजरात और मुबंई के बीच खेले गए अंतिम मैच में मुंबई के बॉलर मिशेल मैक्लानंघन 21 रन देकर चार विकेट झटके थे लेकिन इस सीजन में मिशेल अब तक के अपने चार मैंचों में सबसे ज्यादा 149 रन खर्च कर चुके हैं। हालांकि बेंगलुरू के खिलाफ पिछले मैच में मिशेल ने अच्छा परफॉर्म किया था।
-रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने अपने अब तक 40 मैच जीतें हैं। उससे आगे केकेआर (43) और आरसीबी (42) आगे है।
-रविंद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ 12 विकेट लिए हैं लेकिन 8.95 का इकॉनोमी रेट के हिसाब से।
गुजरात लॉयन्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
मुंबई ने 19.3 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेटः-
- मुंबई ने गुजरात को 6 विकेट से हराया
- मुंबई को जीत के लिए 8 गेंदों में चाहिए 10 रन
- मुंबई को लगा चौथा झटका, पोलार्ड आउट, एंड्रयू ने लिया विकेट
- मुंबई का स्कोर 100 के पार, पोलार्ड-रोहित शर्मा क्रीज पर
- मुंबई को लगा तीसरा झटका, जोस बटलर आउट, मुनाफ पटेल ने भेजा पवेलियन
- मुंबई को लगा दूसरा झटका, फिफ्टी बनाकर राना आउट, पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले टाई ने भेजा पवेलियन
- 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई का पहला विकेट गिरा, पार्थिव पटेल आउट
- गुजरात ने मुंबई को दिया 177 का लक्ष्य
- गुजरात को लगा चौथा झटका, इशान किशन आउट, मिशेल ने भेजा पवेलियन
- गुजरात को लगा तीसरा झटका, मैक्कुलम आउट, मलिंगा ने किया बोल्ड
- गुजरात को लगा दूसरा झटका, रैना आउट, भज्जी ने लिया रैना का विकेट
- मैक्कुलम का पचासा, गुजरात का स्कोर 80 के पार
- गुजरात की सधी हुई बैटिंग, 10 ओवर का खेल खत्म, मैक्कुलम-रैना क्रीज पर
- पहला विकेट जल्दी खोने के बाद संभल कर खेल रही है गुजरात की टीम
- दूसरी ही बॉल पर गिरा गुजरात का पहला विकेट, ड्वेन स्मिथ कैच आउट, मिशेल ने भेजा पवेलियन
- मुंबई ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जॉस बटलर, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लासिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), किरॉन पोलार्ड, नीतीश राणा।
- गुजरात लायंस (प्लेइंग इलेवन)- सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वेन स्मिथ, बासिल थंपी, इशान किशन, रवींद्र जाडेजा, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्कलम, मुनाफ पटेल, एंड्रयू टाय।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
