विराट को 'घर का शेर' कहने वाले एंडरसन पर बरसे कपिल देव, कहा बहुत कुछ
मुंबई। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली को 'घर का शेर' कहने वाले इंग्लिश बॉलर जेम्स एंडरसन पर जमकर बरसे टीम इंडिया के पूर्व दिगग्ज क्रिकेटर कपिल देव।
आमतौर पर शांत रहने वाले कपिल देव को विराट की आलोचना बर्दाश्त नहीं हुई, उन्होंने जमकर एंडरसन को खरीखोटी सुनाई है। कपिल ने , 'विराट हर हालात में बढ़िया खेल रहा है। एक भारतीय को इस तरह से खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। मैंने उस जैसा क्रिकेटर नहीं देखा।एंडरसन की बातों का कोई मतलब नहीं है, वो बकवास कर रहे हैं।'
मालूम हो कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि जबरदस्ती विराट कोहली के खेल को तवज्जो दी जा रही है, उनके रिकॉर्ड इसलिए बन रहे हैं क्योंकि भारतीय विकेट ऐसे बनाए गए जहां कोहली का बल्ला बोले। भारतीय विकेट में मूवेंट की कमी है और इसी कारण यहां विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
