नई दिल्ली, 14 फरवरीः भारत अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) की आज जारी ताजा रैंकिंग में एक पायदान फिसल कर 145 वें नंबर पर है. इस समय सैफ चैम्पियनशिप और एएफसी चैलेंज कप की तैयारी में जुटे भारत को एशियाई देशों के बीच 27 वां स्थान हासिल है.
इस बीच अफ्रीकन नेशंस कप का मेजबान घाना 29 पायदानों की जबर्दस्त छलांग लगा कर 14 वें नंबर पर है. इसके साथ ही घाना अफ्रीकी देशों के बीच चोटी पर पहुंच गया है.
टूर्नामेंट के फाइनल में मिस्र से पराजित कैमरून आठ पायदानों की तरक्की के साथ 17 वें नंबर पर है. मिस्र का घाना, कैमरून और आइवरी कोस्ट के नीचे 29 वां स्थान है. दक्षिण अमरीका और यूरोप में पिछले माह कुछेक अंतर्राष्ट्रीय मैच ही होने के कारण चोटी की नौ टीमों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ.
मगर यूनान 11 वें से 10 वें स्थान पर पहुंच गया. पिछली रैंकिंग में 10 वें नंबर की टीम क्रोएशिया अब 12 वें स्थान पर है. एशियाई देशों में जापान को पहला . आस्ट्रेलिया को दूसरा और ईरान को तीसरा स्थान हासिल है. चोटी की 10 टीमें अर्जेन्टीना, ब्राजील, इटली, स्पेन, जर्मनी, चेक गणराज्य, फ्रांस, पुर्तगाल, हालैंड और यूनान शामिल हैं.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]