मास्को, 25 जुलाईः भारत के शिव कपूर ने चार बर्डी लगाते हुए पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ रूसी ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दौर में संयुक्त छठा स्थान हासिल कर लिया।
भारत के एसएसपी चौरसिया के लिये यह दिन अच्छा नहीं रहा। वह दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 42वें स्थान पर हैं।
कपूर ने शानदार शुरूआत करते हुए 10वें से 13वें होल तक लगातार चार बर्डी लगाये।
स्वीडन के जोकिम बैकस्ट्रोम और फ्रेडरिक हेंजी समेत चार खिलाड़ी शीर्ष पर हैं।