VIDEO : सेमीफाइनल में धोनी से हुई दो 'बड़ी गलती' तो चीख पड़े विराट
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धोनी से एक नहीं दो बड़ी गलती हुई। ऐसा कहा जाता है कि बड़े टूर्नामेंट में अगर छोटी-छोटी चीजें सही की जाएं तो परिणाम आपके पक्ष में आने लगते हैं लेकिन यही चीजें अगर आप ठीक नहीं कर पाते हैं तो यह मुश्किल खड़ी कर सकता है। धोनी के लिए विकेट के पीछे मंगलवार का दिन थोड़ा ऑफ कलर रहा। जानिए मैदान में धोनी से वो कौन सी चूक हुई जिसे वो किसी और दिन नतीजे में बदल देते थे।

धोनी से हुई पहली चूक
माही से पहली चूक तब हुई जब मैच के 26वें ओवर में रॉस टेलर ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर 1 रन लेने की कोशिश की। कोहली गेंद की तरफ झपट्टा मारकर पहुंचे और धोनी की तरफ फेंका। माही गेंद को कलेक्ट करने में चूक गए और टेलर अपनी क्रीज में पहुंच चुके थे। धोनी की इस चूक पर विराट बहुत गुस्से में दिखे और वो जोर से चिल्लाते भी देखे गए। विराट भले ही धोनी को आज भी अपना कप्तान बताते नहीं थकते हैं लेकिन मैदान पर किसी भी गलती को न बर्दाश्त करना ही उन्हें इतना आक्रामक कप्तान बनाता है। यह वाकया 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ था।
वर्ल्ड कप 2019 : बारिश में धुल गया सेमीफाइनल तो टीम इंडिया का क्या होगा?

कैच भी नहीं ले पाए माही
विकेट के पीछे अपनी चपलता के लिए विश्व विख्यात माही से दूसरी बड़ी चूक 32वें ओवर में हुई। बुमराह की धारदार गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेलबाज बेबस दिख रहे थे। मैच के 32वें ओवर में जब बुमराह तीसरी गेंद फेंक रहे थे तब रॉस टेल ने पीछे की ओर निक किया लेकिन इस वर्ल्ड कप में डाइव मारकर कई कैच लेने वाले माही विकेट के पीछे इस कैच को नहीं ले पाए। हालांकि यह कैच थोड़ा मुश्किल भी था। कैच छूटने के बाद धोनी अपने दस्तानों को हिलाते दिखे। उनकी उंगलियों में चोट पहुँची थी। 46वें ओवर में भी माही एक गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने ओवरथ्रो की वजह से 2 अतिरिक्त रन चुरा लिए।
— PRINCE SINGH (@PRINCE3758458) July 9, 2019 |
यह फैसला भी हुआ गलत
मैच के पहले ओवर में भी जब विराट ने पहली ही गेंद पर रिव्यू लेने का फैसला किया तो माही से सबसे पहले पूछा। उन्होंने डीआरएस लेने को कहा और यह फैसला भारतीय टीम के फेवर में नहीं गया। न्यूजीलैंड ने मुश्किल दिख रहे पिच पर संभल कर खेला। इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिहाज से इसे लोगों ने धीमी पारी बताया। न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप की तीसरी सबसे धीमी पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 29वें ओवर में शतक बनाया वहीं पहले 40 ओवर में सिर्फ 10 बाउंड्री लगा पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
