नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की मांग की। सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती अजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया। बीसीसीई के सीईओ राहुल जोहरी ने 30 मई से शुरू हो रही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। जिसपर आईसीसी ने आश्ववासन दिलाया है कि सुरक्षा का पूरा प्रंबंध किया जाएगा।
आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा कि वह पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए आगामी वर्ल्ड कप के दौरान भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए सब कुछ करेगा। अधिकारी ने कहा, 'आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा।' सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती अजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया।
मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'बीसीसीआई की ओर से राहुल जोहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।' पता चला है कि जोहरी ने सीईसी से कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा की जो योजना बनाई है उस पर भरोसा है। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी संबंध समाप्त करने की बात कही। इसी बीच खेल संबंध भी प्रभावित हुए। इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में 16 जून को मैनचेस्टर में मैच होना है जिसका भारत में बहिष्कार हो रहा है।