For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 में BCCI नहीं तोड़ेगी VIVO से करार, जानें बैठक में लिये गये कौन से मुख्य फैसले

नई दिल्ली। भारत और चीनी सेना के बीच पिछले महीने गलवान वैली में हुई हिंसक झड़क के बाद से ही देश भर में चीनी कंपनियों और चीनी सामान के प्रति भारी विरोध देखने को मिल रहा है। जिसके बाद से लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी इसे देखते हुए यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल 2020 के टाइटल स्पॉन्सर VIVO के साथ करार को तोड़ सकता है। बीसीसीआई ने भी चीनी कंपनी से अपने करार की समीक्षा करने का वादा किया था। हालांकि रविवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल चीनी कंपनी वीवो के समेत अपने सभी प्रयोजकों के करार को नहीं तोड़ेगी।

रविवार को हुई मीटिंग के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 को संयुक्त अरब अमीरात में कराने को हरी झंडी देते हुये टूर्नामेंट में कोविड-19 के कारण असीमित संख्या में खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी। आईपीएल संचालन परिषद (जीसी) ने रविवार को हुई 'वर्चुअल' बैठक में फैसला किया कि टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जायेगा।

और पढ़ें: क्या कंगाल हो गया है BCCI, 10 महीनों से नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ियों की सैलरी

आईपीएल जीसी के एक सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि हमारे सभी प्रायोजक हमारे साथ हैं। उम्मीद है कि आप समझ ही गये होंगे।'

वहीं बीसीसीआई ने इस मीटिंग के दौरान कई अन्य बड़े फैसले भी किये जिसमें से एक यूएई में महिलाओं के आईपीएल (चैलेंजर्स ट्रॉफी) को भी आयोजित कराने की मंजूरी दी। इस बीच टीम के पास दुनिया भर में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित नाजुक परिस्थितियों को देखते हुए खिलाड़ियों को बदलने की असीमित अनुमति दी गई है।

आईपीएल जीसी सदस्य ने कहा, 'हमें एक हफ्ते के अंदर गृह और विदेश मंत्रालय से जरूरी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फाइनल 10 नवंबर को खेला जायेगा क्योंकि इससे यह दिवाली के हफ्ते में शामिल हो जायेगा और प्रसारकों के लिये यह लुभावना मौका रहेगा।'

और पढ़ें: तय हो गया IPL 2020 का शेडयूल, BCCI ने बदली UAE में होने वाले फाइनल की तारीख

बीसीसीआई ने साफ किया कि मौजूदा वित्तीय कठिन परिस्थितियों को देखते हुए इतने कम समय में बोर्ड के लिये नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा इस वजह से सभी प्रायोजकों को बरकरार रखा गया है। उम्मीद है कि खेलने वाले सदस्यों के हिसाब से आठ फ्रेंचाइजी के लिये टीम की संख्या 24 खिलाड़ी होगी।

उन्होंने कहा, 'मानक परिचालन प्रक्रिया अब भी तैयार की जा रही है लेकिन इस साल कोविड-19 के कारण इसमें किसी भी संख्या में बदलाव संभव होंगे। साथ ही बीसीसीआई को संयुक्त अरब अमीरात में चिकित्सीय सुविधायें बनाने के लिये दुबई के ग्रुप से प्रस्तुतिकरण मिला है। बीसीसीआई 'बायो-बबल' (जैव सुरक्षित वातावरण) बनाने के लिये टाटा ग्रुप से भी बातचीत कर रहा है।'

Story first published: Monday, August 3, 2020, 15:59 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+