रणजी ट्रॉफी में बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों को शामिल करने की सिफारिश

नई दिल्लीः बीसीसीआई की तकनीकी समिति ने सौरभ गांगुली की अगुवाई में एक बार फिर सर्वसम्मति से बिहार को रणजी में बहाल करने और पूर्वोत्तर राज्यों को 2018-19 के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल करने की सिफारिश की है। बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों ने बीसीसीआई के अंडर-19 टूर्नामेंट के पिछले सत्र में हिस्सा लिया था,क्योंकि बोर्ड अब उन्हें धीरे-धीरे इस व्यवस्था में लाना चाहता है।

इस पूरे मामले पर बोलते हुए बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने बताया कि तकनीकी समिति ने सर्वसम्मति से रणजी सी 2018-19 मे बिहार को शीमिल करने की सिफारिश की है। हालांकि समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि 2016 में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए उत्तर पूर्व के एसोसिएट व एफिलिएट सदस्यों पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल्द ही तकनीकी समिति की सिफारिशों को प्रशासकों की समिति (सीओए) और फिर बीसीसीआई की आम सभा में मंजूरी के लिए भेजेगा।

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 9:56 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+