टीम इंडिया नहीं पहनेगी 2.5 लाख रुपए का इटैलियन सूट
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपने सीआईओ के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को 2.5 लाख रुपए के इटैलियन सूट का प्रस्ताव दिया था।
प्रतिमा के हाथों में सजी ईशांत के नाम की मेंहदी, आज आएगी बारात
50 नए सूट का किया जाना था ऑर्डर
बीसीसीआई ने इसे सूट को जरूरत से महंगा बताते हुए रद्द किया है।, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने यह प्रस्ताव अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व सेक्रेटरी अजय सिरके के सामने रखा था लेकिन जिसे रद्द किया गया था। यह 50 नए सूट टीम के खिलाड़ियों समेत तमाम बीसीसीआई के अधिकारियों के लिए थे।
टीम को नए सूट की सख्त जरूरत
जोहरी ने लिखा था कि भारतीय टीम को एक नए सूट की सख्त जरूरत है, प्रति खिलाड़ी सूट का खर्च 2.5 लाख रुपए होगा , हम ऐसे 50 सूट के ऑर्डर देना चाहते हैं, हमें आपकी अनुमति की जरूरत है।
अजिंक्या सिरके ने इस बाबत अभिनव मुखर्जी जोकि लीगल काउंसल हैं ने कहा कि हम इस तरह के किसी भी करार में नहीं जा सकते हैं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश हमें ऐसा करने से रोकते हैं।
लोढ़ा कमेटी का दिया हवाला
मुखर्जी ने लिखा है कि हमें लोढ़ा कमेटी से इस बाबत की जानकारी देनी चाहिए, इसकी अनुमति उनसे लेना जरूरी है, समिति ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
