For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI सचिव ने टीए/डीए के तहत 110 दिन में खर्च किए 25 लाख, उठे सवाल

नई दिल्ली। बीसीसीआई और प्रशासकों की समिति के बीच विवाद गहराने के साथ ही अब बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। कार्यावहक सचिव अमिताभ चौधरी ने 110 दिन में 25 लाख की रकम खर्च होने की बात कही है। बीसीसीआई की ट्रवैल पॉलिसी के तहत बोर्ड पदाधिकारियों को भारत के बाहर जाने पर 70 डॉलर प्रतिदिन और भारत में किसी अन्य जगह के जाने पर 20 हजार प्रतिदिन का खर्चा देती है। हाल ही में अमिताभ ने अपने खर्चे का ब्यौरा देते 25 लाख की रकम खर्च होने की बात कही और उसे बोर्ड से हासिल भी किया।

तीन अधिकारियों पर खर्च हुए 1 करोड़:
खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने अपने शीर्ष स्तर के तीन अधिकारियों पर पिछले 6 महीने में एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं।जिसमें से 50 लाख रुपए सिर्फ तीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था में खर्च किए गए हैं।

फीफा से भी ज्यादा टीए/डीए:
फीफा में परिषद के सदस्यों रोज के हिसाब से 150 डॉलर की रकम दी जाती है। वहीं पिछले महीने का ब्यौरा देखें तो सचिव अमिताभ चौधरी को 8 दिन के यूके ट्रिप के लिए बीसीसीआई की तरफ से 6 हजार डॉलर का (टीए ,डीए) मिला था। सीओए ने खर्चों के बारे में बताया कि इस खर्चे में हवाई यात्रा का किराया, टीए-डीए, ठहरने पर हुआ खर्चा आदि शामिल हैं।

अमिताभ चौधरी की यात्रा पर सवाल:
सीओए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अमिताभ की भूटान यात्रा पर सवाल उठाया है।उनसे पूछा गया कि उन्हें भूटान जाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने भूटान जाने से पहले प्रशासकों की समिति से मंजूरी क्यो नहीं ली।

सबसे ज्यादा यात्राएं:
चौधरी के लगातार विदेश और घरेलू दौरों पर सीओए ने भी सवाल उठाने का कारण यह है कि उन्होंने बीसीसीआई सचिव अनिरूद्ध चौधरी और कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना से भी ज्यादा यात्राएं की है। उनकी पिछली यात्रा में दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, बड़ोदरा, बेंग्लुरु, केपटाउन, काबुल और भूटान जैसी जगहें शामिल थी।

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 13:29 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+