For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली से कप्तानी लेने के मामले पर जय शाह की दो टूक बात, सभी अटकलें हुई खत्म

नई दिल्लीः जब से विराट कोहली कप्तान बने हैं तब से कुछ विवाद उनके साथ जुड़े हुए हैं। निश्चित तौर पर विराट कोहली विश्व क्रिकेट के नायकों में से एक है और भारतीय क्रिकेट के तो वे सुपर सितारे हैं। लेकिन इसी दौरान एक और खिलाड़ी का उदय हुआ है जिनका खेल किसी भी मायनों में विराट कोहली से कम नहीं है और वह है भारतीय क्रिकेट टीम के सफेद गेम क्रिकेट उप कप्तान रोहित शर्मा।

रोहित शर्मा बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली जैसा रुतबा रखते हैं तो वही कप्तानी में आगे निकल जाते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित ने बहुत कम कप्तानी की है लेकिन जितनी की उसमें प्रभाव छोड़ा है। रोहित आईपीएल में नियमित तौर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान है और यह टीम 5 बार अपने नाम खिताब कर चुकी है। विराट कोहली बल्लेबाजी की बेहतरीन उपलब्धियों के बावजूद कोई भी बड़ा टूर्नामेंट अपनी कप्तानी में नहीं जीत पाए हैं। वह आईसीसी के टूर्नामेंट जिताने में बतौर कैप्टन विफल रहे हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार भी टाइटल नहीं दिला पाए हैं।

एक और ICC इवेंट, एक और अग्नि परीक्षा-

एक और ICC इवेंट, एक और अग्नि परीक्षा-

इसी बीच टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी ने भारतीय टीम को बहुत ऊंचा मुकाम दिया है और यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। भारत ने हाल ही में विराट कोहली की अगुवाई में ही इंग्लैंड में 2-1 से श्रंखला में लीड ली हुई है जिसमें कैसिंल हुआ पांचवा टेस्ट अभी आईसीसी की डिस्प्यूट कमेटी के फैसले का इंतजार कर रहा है। अब भारत के सामने T20 वर्ल्ड कप है और यहां पर कोहली की अग्नि परीक्षा होने जा रही है।

ऐसी बहुत रिपोर्ट आई कि विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सफेद गेंद फॉर्मेट का कप्तान बना दिया जाएगा लेकिन बीसीसीआई ने इन खबरों का खंडन करने में देर नहीं लगाई क्योंकि पहले तो बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इस बात को बेबुनियाद और बकवास करार दिया और फिर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी कहा कि अफवाह उड़ाने वालों को ज्योतिषी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप पर फोकस करने देना चाहिए।

तमाम तरह के कन्फ्यूजन खत्म-

तमाम तरह के कन्फ्यूजन खत्म-

अब एक बड़ा बयान बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह का आया जिन्होंने कोहली की कप्तानी को लेकर तमाम तरह के कन्फ्यूजन एक ही झटके में दूर कर दिए हैं। शाह ने साफ किया है की अगर टीम प्रदर्शन कर रही है, और यह एक अच्छा प्रदर्शन है तो कप्तानी में बदलाव क्यों किया जाना चाहिए? बोर्ड सचिव ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया है की कोहली की कप्तानी में बदलाव का सवाल ही पैदा नहीं होता है। जय शाह ने बताया कि अलग-अलग कप्तानी पर कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि टीम विश्व कप खेलने जा रही है और ऐसा प्रस्ताव टीम के हित में नहीं है।

जय शाह ने कहा- वर्ल्ड कप से पहले ऐसा नहीं होता

जय शाह ने कहा- वर्ल्ड कप से पहले ऐसा नहीं होता

शाह ने भारत का हाल ही में इंग्लैंड में किया गया टेस्ट सीरीज प्रदर्शन कोहली की ताजा उपलब्धि के तौर पर गिनाया है। इसके अलावा उन्होंने T20 क्रिकेट में भी कोहली की कप्तानी की सराहना की है क्योंकि भारत ने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीजों में जीत हासिल की थी। इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली को अपनी कप्तानी के लिए बीसीसीआई का पूरा सपोर्ट है।

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी है मानता है कि T20 वर्ल्ड कप एक बड़ी चुनौती होगी जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी को टीम कमेंट और बनाने का फैसला किया गया है जिनकी नियुक्ति केवल T20 वर्ल्ड कप के लिए ही रहेगी। धोनी के पास आईसीसी की सभी सफेद गेंद क्रिकेट ट्रॉफी जीतने का अनुभव है।

Story first published: Tuesday, September 14, 2021, 13:03 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+