27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, बने ये 3 बड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 315 ही बना सकी। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के इतिहास में 27 साल बाद हराने में सफल रही। इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलिया को 1992 विश्व कप में हराया था। साउथ अफ्रीका पहले से ही सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी थी। अब ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। लेकिन इससे पहले आइए डालें साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया समैच के दाैरान बने 3 बड़े रिकाॅर्ड्स पर-
वाॅर्नर ने गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वाॅर्नर ने 117 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली। यह उनका अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का 17वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने अपने हमवतन एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। गिलक्रिस्ट ने 16 शतक लगाए थे। वाॅर्नर अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सवार्धिक वनडे शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अब उनके आगे मार्क वाॅ(18) व रिकी पोंटिंग(29) हैं।
मिचले स्टार्क ने की विश्व रिकाॅर्ड की बराबरी
एक विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने का ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है। मैकग्रा ने 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्वकप में 26 विकेट हासिल किए थे और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैकग्रा के इस रिकॉर्ड को उनके देश के ही तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क से खतरा है, जो इंग्लैंड में चल रहे विश्वकप में मात्र 9 मैचों में 26 विकेट चटका चुके हैं और मैकग्रा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से 1 विकेट दूर हैं।
27 साल बाद दी पटखनी
इन दोनों टीमों के बीच विश्व कप में यह चाैथा मैच खेला गया है। इससे पहले 1992, 1999, 2007 में इनका आमना सामना हुआ। आखिरी 2 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 1992 के बाद अब जाकर कंगारूओं को हराया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 1992 विश्व कप में 9 विकेट से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
