For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संदीप पाटिल की सेलेक्टर पारी में तेंदुलकर-सहवाग जैसे दिग्गजों की हुई क्रिकेट से विदाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल का टेन्योर अब समाप्त हो गया है। संदीप पाटिल की छवि एक कड़े फैसले लेने वाले सेलेक्टर्स की रही है। उन्होंने सितंबर 2012 में चीफ सिलेक्टर्स की कुर्सी संभाली थी। साल 2012 से साल 2016 तक में टीम इंडिया के तीनोंं फार्मेट की तस्वीर उनके कई बड़े फैसलों के कारण बदल चुकी है।

क्या है सचिन तेंदुलकर के संन्यास के पीछे का राज, क्यों पाटिल रहे चुप?

आईये संदीप पाटिल की सेलेक्टर पारी के बारे में बातें करते हैं विस्तार से...

  • संदीप पाटिल के कार्यकाल में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान जैसे भारत के महान खिलाड़ियों ने संन्यास लिया।
  • संदीप पाटिल के टेन्योर में 57 क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।
  • युवाओं का समर्थन करने वाले पाटिल ने जिन 57 क्रिकेटरों को टीम में मौका दिया उनमें से 12 क्रिकेटरों ने टेस्ट, 21 ने वनडे और 24 ने टी20 मैच के जरिये अपना करियर शुरू किया।
  • संदीप पाटिल चयनकर्ता बनने से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन थे।

'टीम इंडिया का सबसे बड़ा कंजूस तो विराट कोहली है'

आगे की खबर तस्वीरों में...

1996 में भारतीय टीम के कोच

1996 में भारतीय टीम के कोच

संदीप पाटिल 1996 में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं, लेकिन टीम के बुरे प्रदर्शन के कारण उन्हें छह महीने बाद ही अपना पद छोड़ना पड़ा था और उस समय मीडिया में उनकी काफी आलोचना हुई थी जिसकी वजह से पाटिल काफी आहत भी हुए थे।

केन्या की राष्ट्रीय टीम के कोच

केन्या की राष्ट्रीय टीम के कोच

संदीप पाटिल केन्या की राष्ट्रीय टीम के कोच भी रह चुके हैं, उन्हीं के कोच रहते केन्या 2003 विश्व कप में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना पाया था। ये उनके करियर का बड़ा स्ट्रोक माना जाता है, केन्या की टीम ने इस बात के लिए पाटिल की काफी तारीफ भी की थी।

ओमान टीम के कोच भी रहे

ओमान टीम के कोच भी रहे

संदीप पाटिल केन्या के अलावा ओमान की टीम के कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं, जहां भी उन्होंने अपने मेहनत के बल पर अच्छे क्रिकेटर का परिचय दिया था। ओमान की टीम का मनोबल बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा हाथ था, ओमान मीडिया ने पाटिल को हीरो बनाते हुुए काफी सम्मान दिया था।

विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा

विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा

संदीप पाटिल ने भारत के लिए 1980 से 1986 के बीच 29 टेस्ट और 45 वनडे मैंच खेले हैं। वह 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे, उनके पिता खुद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। क्रिकेट खेेलने का नशा उन्हें बचपन से ही था, उन्हें लोग जुझारू खिलाड़ी कहा करते थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी सेलेक्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी सेलेक्शन

संदीप पाटिल ने सितंबर 2012 में चीफ सिलेक्टर्स की कुर्सी संभाली थी, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान सोमवार को किया और इसी के साथ ही उन्होंने आखिरी बार भारतीय टीम का सिलेक्शन किया क्योंकि अब उनका टेन्योर खत्म हो गया है, उन्होंने अपने कार्यकाल पर खुशी जताते हुए इसे अच्छी जर्नी बताया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+