एमएस धोनी पर चयनकर्ताओं ने अपना रुख किया साफ, सौरभ गांगुली से अलग है राय
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आ रही बांग्लादेश के खिलाफ बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने गुरुवार को टीम का ऐलान किया और इसके साथ ही काफी लंबे समय से पूर्व कप्तान एमएस धोनी के भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर अपना रुख भी साफ कर दिया। भले ही बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कमान संभालते हुए नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी से उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे, लेकिन चयन समिति उसके मूड में नजर नहीं आ रही है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम का एलान करने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी और कहा कि धोनी को लेकर हमारी राय साफ है और हम आगे बढ़ चुके हैं।
और पढ़ें: IND vs BAN: कौन हैं यह 4 नये चेहरे जो टीम इंडिया में हुए शामिल, जानें क्यों मिली तरजीह
एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया।

हम सिर्फ पंत पर देंंगे ध्यान
टीम चयन के बाद प्रसाद ने कहा, 'हम आगे बढ़ चुके हैं, हम अपने विचारों में साफ हैं। विश्व कप के बाद से हम साफ हैं। हमने ऋषभ पंत का समर्थन करना शुरू किया और उन्हें अच्छा करते हुए देखा। उन्होंने अच्छा नहीं किया हो लेकिन हम साफ कर चुके हैं कि हम सिर्फ उन पर ध्यान देंगे।'
उन्होंने कहा, 'विश्व कप के बाद हम युवाओं के विकल्प देख रहे हैं। इसलिए आप हमारी सोच को समझ सकते हैं। हमने निश्चित ही धोनी से बात की है और उन्होंने ने भी युवाओं का समर्थन करने की हमारी बात को समर्थन किया है।'

संजू सैमसन को लेकर जानें क्या बोले एमएसके प्रसाद
बांग्लादेश के लिए टी-20 टीम में संजू सैमसन का भी चुना गया है। सैमसन के चयन पर प्रसाद ने कहा, 'संजू सैमसन को एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। पंत विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे। संजू की तीन-चार पहले कमी निरंतरता थी। अब वह सुधार कर चुके हैं। उनकी इंडिया-ए की सीरीज शानदार रही थी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने अच्छा किया था। हम उन्हें शुद्ध शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं।'
चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा,‘अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट से उबरकर अगली श्रृंखला (वेस्टइंडीज के खिलाफ) में वापसी कर सकते हैं।'

गांगुली ने कहा था धोनी से करेंंगे बात
हालांकि सौरभ गांगुली ने बुधवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार लेते हुए यह साफ कर दिया था कि वह धोनी के साथ हैं।
गांगुली ने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। भारत को धोनी पर गर्व है। जब तक मैं हूं तब तक हर किसी का सम्मान किया जाएगा। धोनी की उपलब्धियों ने भारत को गर्व करने का मौका दिया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
