Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: CSK पर लगे बैन पर पहली बार बोले धोनी- 'मर्डर कर सकता हूं, फिक्सिंग नहीं'

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन करवाने वाला आईपीएल टूर्नामेंट खुद भी कई बार विवादों में गिर चुका है। आईपीएल को उस समय बदनामी झेलनी पड़ी जब साल 2013 के सीजन में इसकी 2 बड़ी टीमों पर फिक्सिंग पर आरोप लगे थे। ये टीमें थीं- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स। बीसीसीआई ने दोनों टीमों पर कार्रवाई की, जिसके बाद 2016-17 के सीजन के लिए इन दोनों टीमों को निलंबित कर दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए नजर आएंगे।

हाॅटस्टार 45 सेकेंड की डाक्यूमेंट्री 'रोर ऑफ द लायन' 20 मार्च को रिलीज करेगा। इसमें धोनी फिक्सिंग के लगे आरोपों से जुड़े कई मामलों पर खुलासे कर सकते हैं। हाॅटस्टार ने हालांकि इसका ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें धोनी ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा अपराध हत्या करना नहीं, बल्कि मैच फिक्सिंग करना होगा। टीम इसमें (मैच फिक्सिंग) शामिल थी, मुझ पर भी आरोप लगा था। यह हम सभी के लिए कठिन दौर था। वापसी करना भावुक क्षण था और मैंने हमेशा ही कहा है, जिस चीज से आपकी मौत नहीं होती, वो आपको मजबूत बनाती है।

बता दें कि चेन्नई ने पिछले साल वापसी करते हुए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए तीसरी बार खिताब जीता था। चेन्नई को तीनों खिताब धोनी की ही कप्तानी में आए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस भी तीन बार खिबात जीत चुकी है। चेन्नई ने 2010-11 के सीजन भी अपने नाम किए थे। अब इसके 12वें सीजन की शुरूआत 23 मार्च को होगी और पहला मुकाबला चेन्नई का राॅयल चैलैंजर्स बेंगलुरू के साथ है।

Story first published: Monday, March 11, 2019, 10:37 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+