For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

9 साल में कितने बदल गए कोहली लेकिन ये कुर्सी नहीं बदली, जानिए क्या है खास कनेक्शन?

भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दांबुला। भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कोहली प्रैक्टिस किट पहने हुए एक कुर्सी पर बैठे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोहली का इस कुर्सी से 9 साल पुराना नाता है।

दरअसल साल 2008 में विराट कोहली की अगुआई में भारत की अंडर-19 टीम ने वर्ल्डकप जीता था। और इसी साल उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया। कल यानी (18 अगस्त) 2008 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वनडे में पदार्पण किया था। और अब उसी दांबुला में 28 साल के विराट 20 अगस्त को अपना 190वां वनडे खेलेंगे।

अब ये जो फोटो वायरल हो रहा है उसके हिसाब से 18 अगस्त 2008 को अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच के दौरान कोहली इसी कुर्सी पर बैठे थे। अब कोहली ने ठीक 9 साल बाद जब उस कुर्सी को देखा तो भावुक हो गए। कप्तान ने इस पर बैठ फिर से उन पुराने लम्हों को याद किया और इस तस्वीर को बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर भी कर दिया।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से विराट की ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- "कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, सिर्फ महान लोग अपना कद बढ़ा लेते हैं। विराट उसी चेयर पर बैठें हैं, जिस पर वह अपने डेब्यू के दौरान बैठे थे।"

बीसीसीआई के बाद विराट ने भी उसी तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा- "इसी कुर्सी के साथ ये सब शुरू हुआ। यही दिन, यही ग्राउंड। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ आज 9 साल पूरे हुए। शानदार सफर रहा, बहुत आभारी हूं।"

आपको बता दें कि विराट अब तक 189 वनडे में 8257 रन बना चुके हैं। उनका औसत 54.68 का है, जिसमें उनके 28 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। 183 रन उनका उच्चतम स्कोर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+