
रोहित को बेसब्री से इंतजार
एक तरह जहां सभी क्रिकेटरों ने स्टेडियम के सजाने की खूबसूरती पर प्रशंसा की तो वहीं रोहित का दिमाग अभी से यहां पर चाैके-छक्के लगाने के लिए दाैड़ पड़ा है। लिहाजा उन्होंने बीसीसीआई के ट्वीट पर कमेंट करते हुए साफ कहा कि वो यहां खेलने को बेताब हैं। रोहित ने कमेंट करते हुए स्टेडियम को "अद्भुत" बताया और कहा कि वह वहां क्रिकेट खेलने का इंतजार नहीं कर सकते। मोटेरा को 2015 में फिर से देखने के लिए ध्वस्त कर दिया गया था और इसने 23 एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की है।

बैठ सकते हैं इतने दर्शक
इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है, जो लगभग तैयार हो चुका है। अब इंतजार है यहां अतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने की, जिसे देखने के लिए भारतीय दर्शकों में जरूर दिलचस्पी रहेगी। खास बात यह है कि इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शक बैठ सकते। दुनिया में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं है जहां इतने दर्शक बैठकर मैच देख सकते हों। इस स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस स्टेडियम को बनाने की तैयारी जनवरी 2016 में की गई थी और अब यह तैयार हो गया है।
लड़की ने किया ऐसा डांस कि भागने लगे युजवेंद्र चहल, वायरल हुआ वीडियो

ये हैं खासियतें
खास बात यह भी है कि यहां 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन आसानी से पार्क किए जा सकते हैं। और 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में पहली बार एलईडी लाइट लगाई गई है। और तो और स्टेडियम के पास में मेट्रो लाइन भी होगी। एक ओर जहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गुजरात जाना जाता है तो वहीं दूसरी और विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा।
रहाणे ने ऋषभ पंत से कहा- मानना होगा कि तुम खराब दाैर से गुजर रहे हो


Click it and Unblock the Notifications
