For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने शेयर की धोनी की पुरानी फोटो, फैन बोला- किसी हीरो से कम है क्या

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से पिछले साल विश्व कप के बाद बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी की उम्मीद आईपीएल के जरिए देखी जा रही थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते टूर्नामेंट स्थगित हो गया। बीसीसीआई ने लोगों के हित में यह फैसला लिया। आईपीएल के अलावा खेल जगत में कई प्रोग्राम कैंसिल करने पड़े। ऐसे में खाली समय बीसीसीआई क्रिकेटरों की पुरानी फोटो शेयर करने में लगा है। बीसीसीआई ने धोनी की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसपर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि अपना धोनी किसी हीरो के कम है क्या तो किसी ने कहा कि लाइक्स, कमेंट्स के लिए आईसीसी धोनी की फोटो शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले आईसीसी ने केविन पीटरसन की पुरानी फोटो शेयर कर सुर्खियां बटोरी थीं।

पिछले साल 9 जुलाई 2019 को धोनी ने आखिरी वनडे मैच खेला था। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप का सेमीफाइनल था जिसमें टीम को हार मिली थी। इस मैच में धोनी ने 72 गेंदों में 50 रन बनाए तो उनकी धीमी पारी की जमकर आलोचना हुई। हार का कारण उन्हें माना जाने लगा। इसके बाद धोनी ने फिर टीम के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। यहां तक कि संन्यास को लेकर भी अटकलें तेज रहीं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते कहा था कि धोनी के पास अभी भी आईपीएल के जरिए वापसी करने का माैका है और वह टी20 विश्व कप का हिस्सा बन सकते हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि आईपीएल रद्द भी हो सकता है। अगर टूर्नामेंट रद्द होता है तो फिर धोनी की वापसी का क्या होगा? धोनी फिर बिना खेले कैसे टीम में वापसी कर पाएंगे? इसका जवाब यही है कि उनका टीम में आना फिर मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि उन्हें वापसी के लिए प्रदर्शन करने की जरूरत है। आईपीएल में लीग स्टेज के 14 मैच होते हैं। ये मैच धोनी का भविष्य तय करेंगे, पर कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट रद्द हुआ तो फिर धोनी के लिए टी20 विश्व कप में वापसी करना एकमात्र दरवाजा भी बंद हो जाएगा।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 8:07 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+