भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सरशिप राइट के तहत टेंडर्स को आमंत्रित किया है। यानी जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर फ्रंट में आपको एक नया नाम छपा हुआ देखने के लिए मिलने जा रहा है।
भारतीय बोर्ड का यह कदम पिछले स्पॉन्सर बाईजू के द्वारा पिछले फाइनैंशल ईयर की समाप्ति के समय अपनी डील खत्म करने के बाद आया है। बाईजू ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की जर्सी के फ्रंट हिस्से पर अपनी ब्रांडिंग के लिए बीसीसीआई के साथ 35 मिलियन यूएस डॉलर की डील की थी।
बीसीसीआई के सचिव जत शाह ने एक रिलीज में बताया कि बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित कंपनियों को नेशनल टीम के लिए स्पॉन्सर राइट के लिए बोली में आमंत्रित किया है।
यह बोली काफी दिलचस्पी पैदा करेगी क्योंकि इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी है जो भारत में खेला जाएगा। जो भी कंपनी इस डील को हासिल करेगी, वह भारतीय क्रिकेट टीम के फ्रंट के बड़े हिस्से पर अपनी ब्रांडिंग को पेश करेगी। ये वो हिस्सा है जहां विजिब्लिटी सबसे ज्यादा होती है।
ऐसे में कई कंपनियों द्वारा दिलचस्पी दिखाई जाने की उम्मीद है। इसके लिए शर्त यह है कि बिल डॉक्यूमेंट को 5 लाख रुपए की रकम देकर खरीदा जाएगा जो वापस नहीं होगी। इस डॉक्यूमेंट को खरीदने की अंतिम तिथि 26 जून है।
हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि कुछ ब्रांड कैटेगरी ऐसी हैं जो स्पॉन्सरशिप अधिकार खरीदने के लिए अयोग्य मानी जाएंगी। ये कैटेगरी इस प्रकार है-
प्रतिबंधित ब्रांड कैटेगरी इस प्रकार हैं-