सबसे बदसूरत खिलाड़ी चुने गए रूनी
लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर वायने रूनी भले ही विश्व के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में एक हों लेकिन दिखने में वह सबसे खराब खिलाड़ी हैं। एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में रूनी को फीफा विश्व कप-2010 का सबसे कुरूप यानी बदसूरत खिलाड़ी चुना गया है।
यह सर्वे वेबसाइट 'ब्यूटीफुल पीपुल डॉट कॉम' ने कराया है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक इटली की टीम के कप्तान फेबियो कानावारो विश्व कप के सबसे आकर्षक खिलाड़ी रहे हैं जबकि स्पेन के फर्नाडो टॉरेस और डेविड विला इस क्रम में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर आते हैं।
अल्जीरिया सबसे कुरूप टीम
समूह के तौर पर सबसे कुरूप दिखने वाली टीम अल्जीरिया की है। 'ब्यूटीफुल पीपुल डॉट कॉम' के प्रबंध निदेशक ग्रेग हॉज ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पत्नियां और प्रेमिकाएं भले ही बेहद सुंदर हों लेकिन वे खुद आकर्षक नहीं हैं।
इंग्लैंड के गोलकीपर डेविड जेम्स को इस वेबसाइट के सर्वेक्षण में आकर्षक खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। सबसे अच्छे खिलाड़ियों से लैस टीमों की सूची में स्पेन पहले स्थान पर है जबकि उसके बाद इटली, ब्राजील, फ्रांस, डेनमार्क और अमेरिका का स्थान आता है। सबसे कम आकर्षक टीमों की सूची में इंग्लैंड का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया, सर्बिया, उत्तर कोरिया और अल्जीरिया का नाम आता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications