'सही समय पर लय में आ जाएगी सर्बियाई टीम'
बेलग्रेड। सर्बिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच राडोमीर एंटिक का मानना है कि उनकी टीम अगले शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप-2010 से ठीक पहले लय में लौट आएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने ब्राजीली समाचार पत्र 'प्रेस' के माध्यम से खबर दी है कि एंटिक अभ्यास मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर एक हद तक चिंतित हैं लेकिन वह यह भी मानते हैं कि उनकी टीम सही समय पर लय प्राप्त कर लेगी।
आस्ट्रिया में अभ्यास के दौरान सर्बियाई टीम अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से 0-1 से हार गई थी। इसके बाद उसे पोलैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था। इसे लेकर विश्लेषकों और प्रशंसकों में खासी खलबली है।
एंटिक ने कहा, "हमने अपने लिए हालात खराब कर लिए थे। दो मैचों में नाकामी के बाद कोई भी कोच यह नहीं कहेगा कि वह टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट है। मैं भला कैसे कह सकता हूं। हां, मुझे इतना यकीन जरूर है कि मेरी टीम समय रहते लय में लौट आएगी।"
सर्बियाई टीम को विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले शनिवार को बेलग्रेड में कैमरून के साथ अभ्यास मैच खेलना है। उसे विश्व कप में अपना पहला मैच 13 जून को घाना के खिलाफ खेलना है। उसे जर्मनी, आस्ट्रेलिया और घाना के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications