बयान में कहा गया कि सहारा द्वारा बैंक गारंटी नहीं जमा करने के कारण कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सहारा फ्रेंचाइजी का करार समाप्त करने का फैसला किया। पुणे वारियर्स के स्वामी सहारा परिवार ने इस वर्ष मई में आईपीएल से हटने का फैसला किया। बीसीसीआई ने बैंक गारंटी नहीं देने की स्थिति में 2013 की बैंक गारंटी को भुनाने का फैसला किया था।
बयान में कहा गया कि पिछले 6 महीने से बीसीसीआई सहारा को पांच बार लिखित में बैंक गारंटी देने के लिए कह चुकी है। मई, जून, अगस्त और अक्टूबर में इस बारे में पत्र भेजे गए थे। उल्लेखनीय है कि सहारा ने पुणे वारियर्स इंडिया टीम को वर्ष 2010 में 10 वर्षो के लिए 1700 करोड़ रुपये में खरीदा था।