15 अप्रैल को बीसीसीआई विश्व कप के लिए टीम इंडिया का करेगा ऐलान
नई दिल्ली। आगामी विश्व कप को शुरू होने में अब तकरीबन दो महीने का समय बचा है। ऐसे में बीसीसीआई 15 अप्रैल को मुंबई में टीम इंडिया की घोषणा करेगी। बीसीसीआई विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगी जिसपर हर किसी की नजर रहेगी। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो टीम इंडिया में लगातार कई बदलाव देखने को मिले हैं। तमाम नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया और वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है।
वर्ष 2015 में जिन खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में चयनित किया गया था उसमे से कई ऐसे चेहरे हैं जिनके शामिल होने पर संशय बरकरार है। पिछले विश्व कप में स्टुअर्ट बिन्नी, अक्षर पटेल, सुरेश रैना, मोहित शर्मा, आर अश्विन का नाम था। लेकिन इस बार के विश्व कप में इन्हें टीम के भीतर जगह मिलेगी इसपर संशय बरकरार है। हालांकि कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमे रिषभ पंत, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव जैसे नाम शामिल हैं।
बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरूआत इंग्लैंड में 30 मई से होगी जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है लेकिन भारत ने अभी तक अंतिम टीम तैयार नहीं की। पांड्या की अगर जगह पक्की होती है तो फिर विजय शंकर का पत्ता कटना तय है। चौथे तेज गेंदबाज व आलराउंडर की कमी इन दोनों को पूरी करनी थी, जिसमें पांड्या बाजी मारते हुए दिख रहे हैं। टीम में पहले से ही तेज गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी तय है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
