Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : कैटिच का विकेट गंवाकर भी आस्ट्रेलिया मजबूत (लीड-2)

आस्ट्रेलियाई टीम ने कैटिच का विकेट 13 रन के कुल योग पर गंवा दिया था। कैटिच सिर्फ छह रन बना सके। उनका विकेट जहीर खान ने लिया। कैटिच जहीर की एक अंदर आती गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। कैटिच का विकेट आस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में गिरा।

इसके बाद शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन और कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। भोजनकाल तक मेहमान टीम ने एक विकेट पर 101 रन बनाए थे।

आस्ट्रेलियाई टीम ने 36 ओवरों के खेल के बाद एक विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। बोर्ड एकादश के साथ खेले गए अभ्यास मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले वॉटसन ने 111 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 60 रन बनाए हैं जबकि पोंटिग 106 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वाटसन को हालांकि जहीर की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब सहवाग ने उनका कैच छोड़ दिया। चोट की वजह से इस मैच में हरभजन सिंह के नहीं खेलने की संभावना थी लेकिन टॉस के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हरभजन के खेलने की पुष्टि की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+