VIDEO : टीम इंडिया की नई जर्सी पर बोले विराट-'लगता है सुखाने लाया हूं'
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम एजबेस्टन में नई जर्सी में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला मैच खेलेगी। इस जर्सी की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। नारंगी और ब्लू रंग की इस जर्सी को टीम इंडिया सिर्फ रविवार के मैच के लिए पहनेगी। जहां भारतीय प्रशंसक इसे सोशल मीडिया पर पेट्रोल भरने वाले विक्रेता से तुलना बता रहे हैं वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट की इस पर बिल्कुल अलग राय है। जानिए उन्होंने नई जर्सी की तारीफ में क्या कहा है।

विराट को पसंद है जर्सी-
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले आयोजित प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "मुझे यह जर्सी पसंद है, अगर आप मुझसे कहेंगे तो मैं इसे 10 में से 8 अंक दूंगा। मैं बड़ी ईमानदारी से यह कह रहा हूं न कि सिर्फ इसलिए कह रहा हूं कि हम इसे पहनेंगे। यह मुझे बेहद पसंद है। इसका कॉन्ट्रास्ट मुझे पसंद आया। हां ये सच है कि हम इसे सिर्फ एक गेम के लिए पहनेंगे। ब्लू हमारा कलर है और इसे पहनकर हम बहुत ही गौरवान्वित महसूस करते हैं। विराट कोहली ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस जर्सी का अनावरण किया।
जब कोहली ने किया मजाक-
जर्सी अनावरण के इस कार्यक्रम के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया। कोहली ने जिस जर्सी का अनावरण किया उस पर उनका नाम और जर्सी नंबर-18 लिखा हुआ था। कोहली ने अनावरण के दौरान फोटोग्राफर्स की ओर जर्सी दिखाते हुए कहा "ऐसा लग रहा है जर्सी सुखाने के लिए लाया हूँ'. कोहली की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मी हंस पड़े। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में 5 मैच जीते हैं और 11 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है वहीं एक मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्का करना चाहेगी।

क्यों टीम इंडिया पहनेगी यह जर्सी-
यह जर्सी इसी मैच में इस्तेमाल करने का कारण यह है कि इंग्लैंड भी भारत की तरह नीले ही रंग की जर्सी पहनता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिन्नता बनाए रखने के लिए आईसीसी ने यह फैसला किया है। आईसीसी ने विश्व कप में यह नियम बनाया है कि अगर दो टीमों के बीच जर्सी का रंग मैच होता है तो एक टीम को दूसरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरना होगा। फिलहाल यह जर्सी एक मैच के लिए होगी। कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम की परंपरागत ब्लू जर्सी ही भारतीय टीम की पहचान है।
विजय शंकर को लेकर इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने रवि शास्त्री और कोहली से की खास अपील
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
