मुसीबत में फंसी इंग्लैंड, इयोन मोर्गन ने बताया कहां हुई गलती
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप 2019 के 32वें मैच में मंगलवार को इंग्लैंड पर 64 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तो सेमीफाइनल में जगह बना ली लेकिन इंग्लैंड की मुसीबतें बढ़ गईं। इंग्लैंड 7 मैचों में 8 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर काबिज है। उसे अपने बचे 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे। यह दोनों मैच भारत और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ हैं। ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कप्तान इयोन मोर्गन के अनुसार लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दी विकेट गंवाना बड़ी गलती रही।
मोर्गन ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया का 25वें ओवर तक पलड़ा भारी रहा। उन्हें 280 के आस-पास रोकना अच्छा था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 रनों पर तीन विकेट खो देना अच्छा नहीं था। मजबूत जज्बा, साझेदारियां निभाना और चीजों को अपने तरीके से अंजाम देना, इन चीजों को हम लंबे समय तक नहीं कर पाए जिससे कि 230 या 280 रन के लक्ष्य को हासिल कर पाते और यह निराशाजनक है। स्थितियों को देखकर निराश नहीं हैं। हमारी किस्मत हमारे हाथ में है। हमें जो चीजें बदलनी हैं वो आसान हैं। हमने बेसिक्स में गलतियां कीं और अब उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे और आगे बढ़ेंगे।"
मोर्गन ने कहा कि काफी कुछ सीखने को मिला। आज हम पूरी तरह से नकार दिए गए। मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी अच्छी की थी, लेकिन किस्मत हमारे साथ नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी साझेदारियां बनाईं, लेकिन हमने शुरुआत में ही विकेट खो दिए। जब हमने शुरुआत की थी तब सुबह विकेट ज्यादा सख्त नहीं थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना गलत फैसला होता। मोर्गन ने यह भी माना कि उनकी टीम पिछले 2 मैचों में बल्लेबाजी के मूल मंत्र को भी भूल चुकी थी।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड टीम 221 रनों पर ढेर हो गई। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 45 रन देकर 5 विकेट निकाले। इसके पहले आरोन फिंच के शतक की बदाैलत ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर मेजबान इंग्लैंड के सामने 286 रनों का लक्ष्य रखा। फिंच ने 116 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेविड वाॅर्नर ने 61 गेंदों में 53 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
