Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी के बचाव में उतरे संजय बांगड़, बताया वो कहां-कहां टीम के लिए काम आए

नई दिल्ली। इंग्लैंड से मिली हार के बाद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। फैंस भारत की हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं क्योंकि अंतिम ओवरों में धोनी मैच फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके। धोनी ने 31 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन भारत यह मैच 31 रन से हार गया। धोनी की हो रही लगातार आलोचना के बीच भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने उनका समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि स्ट्राइक रेट को लेकर इस अनुभवी बल्लेबाज की लगातार हो रही आलोचना से वह हैरान हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर बांगड़ ने कहा, 'एक पारी (अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंद में 28 रन) को छोड़कर उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने सात में से पांच मैचों में टीम के लिए अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ 70 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने जो जरूरी था वह किया। मैनचेस्टर में मुश्किल पिच पर उन्होंने 58 रन की अहम पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ) भी उन्होंने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया।'

बता दें कि इंग्लैंड ने टाॅस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर जाॅनी बेयरस्टो ने 109 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 337 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि जवाब में भारत ने केएल राहुल के बिना खाता खोले आउट होने के बाद रोहित शर्मा व विराट कोहली के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की मदद से अच्छी शुरूआत की। लेकिन बीच में बल्लेबाज धीमें पड़ गए। अंत में धोनी व केदार जाधव पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी आई लेकिन वो 50 ओवर खेलने तक 5 विकेट पर 306 रन ही बना सके।

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 15:19 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+