Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बुमराह के नाम हुआ एक स्पेशल रिकॉर्ड

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह बुहत ही थोड़े समय में भारत के लिए एक चैंपियन गेंदबाज बन गए हैं। आज की तारीख में वे दुनिया के आला तेज गेंदबाज हैं। ये कुछ ऐसी बात है जिसका आदी भारतीय क्रिकेट नहीं रहा है। कपिल देव के बाद से हमको टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मिले या फिर चोटों से प्रभावित रहने वाले प्रतिभाशाली पेसर्स। इसके बावजूद भी कोई ऐसा नहीं रहा जिसकी गिनती अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज में होती हो। इनमे चाहे जवागल श्रीनाथ हों या फिर जहीर खान या फिर आज के दौर में मोहम्मद शमी। ये सभी अच्छे रहे हैं लेकिन टॉप का दर्जा कपिल के बाद बुमराह को ही मिल रहा है।

विश्व कप 2019 में भी बुमराह का शानदार प्रदर्शन जारी है। वे 9 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं और इस प्रतियोगिता में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि प्रतिमैच विकेट के हिसाब से शमी के आंकड़े बुमराह से बेहतर हैं लेकिन बुमराह का इकोनमी रेट जहां केवल 4.35 का रहा है तो वहीं शमी ने 4 मैचों में 5.49 के रन रेट से गेंदबाजी की है। यहीं पर बुमराह बाकी गेंदबाजों पर भारी साबित होते हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी की अकेले बुमराह ने विश्व कप 2019 में अब तक 9 ओवर मेडन फेंके हैं जबकि अन्य भारतीय गेंदबाजों ने मिलाकर भी उनसे कम 6 मेडन ओवर फेंके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले बुमराह के खाते में 8 मेडन ओवर थे। उन्होंने इस मैच में भी एक ओवर मेडन करके विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा ओवर मेडन करने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर हैं जिनके नाम 8 मेडन ओवर हैं। कमिंस और वोक्स के नाम 6-6 मेडन ओवर हैं।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 20:48 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+