Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019: शतक लगाकर बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ मैच से पहले शक्तिशाली इंग्लिश बल्लेबाजी की काफी आलोचनाएं हो रही थी। इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा था कि कुछ लोग केवल इंग्लिश टीम के फेल होने का ही इंतजार कर रहे थे और ऐसा इंग्लैंड में सब खेलों में होता है। इन बयान के बाद बेयरस्टो सोशल मीडिया पर रातों-रात विलेन बन गए थे और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने उनको अपना और टीम का खेल सुधारने की नसीहत दी थी।

भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड की टीम बर्मिंघम में विश्व कप से बाहर होने का भयंकर दबाव लेकर आई थी लेकिन एक बड़ी टीम के तौर पर यही अंग्रेजों की परीक्षा भी थी। और इस बार अंग्रेज ना केवल दबाव से उभरने में कामयाब रहे बल्कि बेयरस्टो ने खुद भी शानदार शतक बनाकर भारत के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेल डाली। बेयरस्टो की बल्लेबाजी 30 जून के दिन कई लोगों से बात कर रही थी। लेकिन क्रिकेट के कागजों पर असली तवज्जों रिकॉर्ड्स की होती है और यहां बेयरस्टो ने बड़ी बाजी अपने नाम की है।

बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ केवल 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 8वां ODI शतक था। इस शतक को बनाने से पहले उन्होंने जेसन रॉय के साथ मिलकर 160 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी की थी। मजेदार बात यह है कि बेयरस्टो ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ शतक जमाया है। इससे पहले किसी भी टीम के बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ शतक नहीं लगाया था। आपको बता दें कि बेयरस्टो ने इस मैच में आउट होने से पहले 109 गेंदों पर 111 रनों की तेज पारी खेली।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 22:25 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+